कोलंबिया में बड़ा हड़कंप: सुपरमार्केट में कब्जा कर कई लोगों को बनाया बंधक
कोलंबिया, 25 नवंबर - दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन शहर कार्टाजेना से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आई है। यहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सुपरमार्केट में घुसकर उस पर कब्जा कर लिया और अंदर मौजूद कम से कम 25 लोगों को बंधक बना लिया। इस घटना के बाद पूरे शहर में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
#कोलंबिया
# बड़ा हड़कंप
# सुपरमार्केट
# कब्जा
# बंधक

