तुर्की में ट्रेनिंग के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 जवानों की मौ/त

तुर्की, 25 नवंबर - दुनियाभर में विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम तुर्की के पश्चिमी प्रांत एस्कीशेहिर में एक भीषण सैन्य हादसा हो गया। यहां तुर्की सेना का एक एएस-532 कूगर हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तुर्की के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।

#तुर्की
# ट्रेनिंग
# सेना
# हेलीकॉप्टर क्रैश
# मौ/त