बिहार सरकार का पूर्व सांसद आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
नई दिल्ली, 26 नवंबर- सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले को पलट दिया है, जिसके तहत पूर्व सांसद आनंद मोहन को समय से पहले रिहा करने की अनुमति दी गई थी। आनंद मोहन को 1994 में आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था।
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने बिहार सरकार के इस फैसले को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई के फैसले को अनुचित बताते हुए इसे अन्यायपूर्ण करार दिया। इसके साथ ही अदालत ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।
#बिहार सरकार का पूर्व सांसद आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द



