संसदीय लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की रोज़मर्रा की जवाबदेही होती है:मंत्री सुरेश खन्ना


लखनऊ, उत्तर प्रदेश | प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "हम संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर को नमन करते हैं। उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जिसमें रोजमर्रा जवाबदेही के कारण संसदीय लोकतंत्र को स्वीकार किया गया। संसदीय लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की रोज़मर्रा की जवाबदेही होती है...संविधान की जितनी विशेषताएं बताई जाएं, वो अपने आप में कम हैं। समान अधिकार की बात को यदि किसी ने सबसे ज्यादा आत्मसात किया है तो डबल इंजन की सरकार, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ ने किया है... मुझे कहते हुए खुशी है कि विश्व की संस्थाएं इस बात को स्वीकार करती हैं कि देश में 49 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के बाहर आए हैं। ये हमारे संविधान की ही देन है। जो लोग संविधान और भीम राव अंबेडकर की दुहाई देते हैं, उन्होंने क्या किया?...ये लोग दिखावा करते हैं। वास्तविकता कुछ और है..."

#संसदीय लोकतंत्र