दोनों देशों के लोग साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में शांति का प्रवाह करते रहे - मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल - भारत-श्रीलंका राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हम एक ही परिवार की दो शाखाएं हैं। यही कारण है कि एक दूसरे के जो संबंध हैं वो संस्कृति, सभ्यता और अन्य सभी रूपों में जैसे हैं। दोनों देशों के लोग और सरकार साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में शांति और चेतना का प्रवाह करते रहे।