महाराष्ट्र: नासिक में जल संकट खोकरविहीर गांव में लोग संकट में 


नई दिल्ली, 21 मई - नासिक में चल रहे जल संकट के कारण खोकरविहीर गांव में लोगों को काफी समस्याएं हो रही है।एक स्थानीय महिला ने बताया, "हमारे गांव में 2-3 महीने से पानी नहीं है। हम 2-3 महीने से गंदा पानी पी रहे हैं। हमें पानी लेने के लिए 2-3 किमी दूर जाना पड़ता है। यहां बहुत परेशानी है। हम प्रशासन से चाहते हैं कि वे यहां टैंकर पहुंचाए।"