पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, 2 नए मंत्रियों ने ली शपथ

चंडीगढ़, 31 मई- पंजाब कैबिनेट का आज तीसरी बार विस्तार किया गया। अब कैबिनेट में पूर्व डीसीपी बलकार सिंह, करतारपुर से विधायक और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां को शामिल किया गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दोनों नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।