आज हर नार्थ-ईस्ट राज्य में देश की राजधानी दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी है- राजनाथ सिंह 

 मिजोरम, 1 नवम्बर - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं 20 सालों से भी अधिक समय से मिजोरम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करता रहा हूं। कनेक्टिविटी की समस्या को बड़े ही नजदीक से मैनें देखा है। मुझे याद है कि नार्थ-ईस्ट के राज्यों की सभी राजधानियों तक पहुंचने के लिए कोई सीधा मार्ग नहीं था। आज हालात एकदम बदल गए हैं। आज हर नार्थ-ईस्ट राज्य में देश की राजधानी दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी है, क्योंकि हर राज्य को आज एयरपोर्ट से जोड़ दिया गया है।"