जे.पी. नड्डा ने भाजपा का संकल्प पत्र किया जारी 

भोपाल, 11 नवंबर - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।