दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, वापस पटना एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

नई दिल्ली, 3 जनवरी- इंडिगो की पटना-दिल्ली फ्लाइट आज तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद वापस पटना लौट आई। विमान सुरक्षित वापस हवाई अड्डे पर उतर गया। यह जानकारी पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने दी है। तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।