भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है- पीएम मोदी 

उत्तर प्रदेश, 6 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा ये साथ मां शक्ति का स्थान है, मां शक्ति की साधना का स्थान है...देश का दुर्भाग्य है कि INDI गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है क्या? जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है उन सभी का क्या हाल हुआ है वो इतिहास में पुराणों में अंकित है। आज एक बहुत शुभ अवसर है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI गठबंधन कमीशन के लिए है। मोदी सरकार मिशन के लिए है। आपके सामने तस्वीर साफ है। हम हैं जिसका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ वे हैं उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ...लेकिन ये मोदी है। पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। ये मोदी की गारंटी है।