भाजपा बहुत स्पष्ट है कि हम '400 पार' सीटें जीत रहे हैं- जे.पी. नड्डा

नई दिल्ली, 20 मई - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) स्वार्थ के लिए हर तरह का समझौता किया, पहले उन्होंने कहा था कि राजनीति में नहीं आऊंगा पर वे राजनीति में आए, उन्होंने कहा गठबंधन नहीं करूंगा लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन किया... यह पार्टी बेनकाब हो गई है, इनकी 4 दिन की चुप्पी से जनता जान गई है कि महिला सम्मान को लेकर इनके मन में क्या है। भ्रम फैलाना, झूठ बोलना, लोगों को सही मुद्दों से भटकाना कांग्रेस पार्टी, INDI गठबंधन का सोचने का तरीका है। भाजपा बहुत स्पष्ट है कि हम '400 पार' सीटें जीत रहे हैं क्योंकि हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।