यूपी-बिहार वाले ध्यान दें: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेनों का एलान

नई दिल्ली, 7 नवंबर - त्योहारों पर रेलवे आठ जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा। इससे दिल्ली, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर, पुणे, मुजफ्फरपुर और साबरमती के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर इनका संचालन किया जाएगा।

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच गाड़ी संख्या 01072 नौ नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर से पुणे के हड़पसर के बीच ट्रेन संख्या 05093 का संचालन 10 और 17 नवंबर को होगा। यह ट्रेन रात 9:55 बजे गोरखपुर से चलकर तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05094 हड़पसर से 12 और 19 नवंबर को सुबह 10:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ होकर चलेगी।

हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच ट्रेन संख्या 01902 आठ, नौ, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 4:25 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01901 झांसी से आठ, नौ, 11, 12 और 13 नवंबर को रात 7:20 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके अलावा ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 01927 का संचालन 10 नवंबर को किया जाएगा। वापसी में ट्रेन संख्या 01928 हजरत निजामुद्दीन से 11 नवंबर को सुबह 4:25 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे ललितपुर पहुंचेगी।

#यूपी-बिहार