सुप्रीम कोर्ट: जंतर-मंतर हिंसा मामले में अदालत सख्त, पूर्व जज की कमेटी करेगी जांच
नई दिल्ली, 5 नवंबर - दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। शीर्ष अदालत ने मामले से जुड़ी याचिकाएं, वीडियो और शिकायतें पूर्व न्यायाधीश आर सुब्बाश रेड्डी की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी (HPEC) को सौंपने का निर्देश दिया है। अदालत ने कमेटी से नियमित अंतराल पर अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल पर्याप्त सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण हाई पावर इंक्वायरी कमेटी जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाल सकी है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से संबंधित मामले की जांच अब हाई पावर कमेटी करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस मामले से जुड़ी ट्रांसफर याचिकाएं, वीडियो फुटेज और शिकायतें कमेटी को उपलब्ध कराई जाएं। इस कमेटी की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश आर सुब्बाश रेड्डी कर रहे हैं। अदालत का निर्देश है कि कमेटी उपलब्ध सामग्री के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाए।

