दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू: राजधानी की हवा हुई और जहरीली
नई दिल्ली, 6 नवंबर - दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत स्टेज 3 के उपाय लागू करने की घोषणा की है। यह कदम तब उठाया जाता है जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 401 से 450 के बीच पहुंच जाता है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी माना जाता है।
ग्रैप स्टेज 3 के तहत सरकारी, नगर निगम और निजी कार्यालयों में कामकाज सीमित कर दिया गया है।
दफ्तरों में सिर्फ 50 प्रतिशत स्टाफ को ही फिजिकली आने की अनुमति होगी
बाकी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है
इसका उद्देश्य रोजाना की आवाजाही कम कर प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करना है।
#दिल्ली
# एनसीआर

