बदले की नीति पर उतर आए भगवंत मान - सुखपाल सिंह खैरा 

चंडीगढ़, 22 मई- कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने करतारपुर में जंग-ए-आज़ादी स्मारक को लेकर एफआईआर मामले में जालंधर विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बदले की नीति पर उतर आए हैं। उन्होंने इसे प्रेस की आजादी पर सरकार का सीधा हमला बताया।