पंजाब सरकार आज एनआरआई पंजाबियों के लिए करेगी विशेष ऑनलाइन बैठक
चंडीगढ़, 8 जुलाई – विदेशों में रह रहे पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब सरकार ने बड़ी पहल की है। आज एनआरआई पंजाबियों के लिए एक विशेष ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में रह रहे पंजाबियों से सीधे संवाद करेंगे। उनकी शिकायतें ईमेल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनी जाएंगी तथा उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
#पंजाब सरकार आज एनआरआई पंजाबियों के लिए करेगी विशेष ऑनलाइन बैठक

