भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

चंडीगढ़, 7 जुलाई – पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्षों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों (जोन) का पुनर्गठन कर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

 
#भूपेश बघेल
# पंजाब
# कांग्रेस