ओडिशा विधानसभा चुनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान 

नई दिल्ली, 28 मई - एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में ओडिशा विधानसभा चुनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''25 साल से ओडिशा में प्रगति नहीं हो रही है। सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि कुछ ऐसे लोगों की टोली है जिसने पूरे ओडिशा की व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है... ओडिशा अगर उन बंधनों से बाहर आएगा तो ओडिशा खिलेगा। उन्होंने आगे कहते हैं, "...ओडिशा के पास इतने प्राकृतिक संसाधन हैं, इतने समृद्ध राज्य में गरीब लोगों को देखकर दुख होता है। ओडिशा भारत के समृद्ध राज्यों में से एक है। बहुत अधिक प्राकृतिक संपदा है और ओडिशा भी भारत के गरीब लोगों के राज्यों में से एक है, इसलिए ओडिशा के लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए इसके लिए सरकार जिम्मेदार है... ओडिशा का भाग बदलने वाला है... ओडिशा की वर्तमान सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून है।