भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करना केजरीवाल की फितरत - नायब सिंह सैनी

रोहतक, 1 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी यह आरोप लगाया था। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार पर कम और विकास पर ज्यादा ध्यान दें। हरियाणा दिल्ली को कोर्ट के आदेश पर हुए समझौते में तय की गई राशि से ज्यादा पानी दे रहा है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करना अरविंद केजरीवाल की फितरत रही है।