ये एग्जिट पोल मीडिया और मोदी की कल्पना है - प्रियांक खड़गे

बेंगलुरु (कर्नाटक), 3 जून - कर्नाटक मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, "ये एग्जिट पोल मीडिया और मोदी की कल्पना है, हम जनता के पोल का इंतजार कर रहे हैं। हमने एक महीना इंतजार कर लिया है तो एक और दिन से क्या हो जाएगा। ये चुनाव मोदी की आर्थिक असमानता नीति, भाजपा सरकार के संविधान विरोधी रुख के खिलाफ है, इसमें कोई संदेह नहीं कि हमें 295 मिलेंगे।"