दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं- अशोक तंवर

हरियाणा, 3 जून - सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने कहा, "देखना जरूरी है कि स्ट्रांग रूम कितना स्ट्रांग है। अच्छी व्यवस्था की गई है। हम सभी को धन्यवाद देते हैं। दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। हम कल प्रदेश की जनता का धन्यवाद करेंगे। 400 पार होगा। हरियाणा में 10 की 10 सीटें हम जीतेंगे।