जनता और लोकतंत्र की जीत हैं आज के चुनाव परिणाम - खड़गे

नई दिल्ली, 4 जून - कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज के चुनाव नतीजे जनता और लोकतंत्र की जीत हैं। इस बार जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया। कांग्रेस ने विनम्रतापूर्वक जनादेश स्वीकार किया है।