कंचनजंगा ट्रेन हादसा: राष्ट्रपति ने जताया दुख

नई दिल्ली, 17 जून- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कंचनजंगा ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल हादसे में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"