पूर्व राज्यसभा सांसद गुरचरण कौर पंजगराईं का देहांत 

पंजगराईं कलां, 4 जुलाई - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ महिला नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद गुरचरण कौर पंजगराईं का वीरवार को देहांत हो गया। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। उन्होंने वीरवार दोपहर करीब 12 फरीदकोट में आखिरी सांस ली। गुरचरण कौर का अंतिम संस्कार दो दिन बाद 7 जुलाई को किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि गुरचरण कौर के बेटे विदेश में रहते हैं। बेटों के आने के बाद आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पैतृक गांव पंजगराईं कलां में ही गुरचरण कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के अनुसार पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थी और वीरवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपने घर में ही आखिरी सांस ली।