वायनाड में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
केरल, 1 अगस्त - विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज केरल के वायनाड में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने चूरलामाला भूस्खलन स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों के दुख को साझा करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
#वायनाड में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी
# पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा