मुरादाबाद में डकैती के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार  

मुरादाबाद (यूपी): मुरादाबाद में डकैती के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए। SP सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार 3 लोग आ रहे थे ये संदिग्ध प्रतीत हुए, इन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वे रुके नहीं और हमारे टीम पर फायर किया। जिसके बाद हमारी टीम ने जवाबी फायरिंग की जिसमें संदिग्ध 3 में से 2 लोग घायल हुए और एक व्यक्ति भाग गया। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें पवन संबल और अर्जुन रामपुर का रहने वाला है। कटघर थाना क्षेत्र में 20 तारीख को एक लूट हुई थी जिसमें ये दोनों शामिल थे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।