टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास की घोषणा की
स्पेन, 10 अक्टूबर- महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। नवंबर में डेविस कप फाइनल नडाल के करियर का आखिरी मैच होगा। इसकी जानकारी उन्होंने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। 38 वर्षीय स्पेनिश स्टार पिछले कुछ सालों से चोट की समस्या से जूझ रहे थे। 22 ग्रैंड स्लैम के विजेता नडाल को दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।
#टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास की घोषणा की