पिछली सरकार ने बातें बहुत कीं, लेकिन किया बिल्कुल उल्टा- मनोज तिवारी
नई दिल्ली, 12 अक्तूबर - भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "पिछली सरकार ने बातें बहुत कीं, लेकिन किया बिल्कुल उल्टा। हम भाजपा हैं, जो कहते हैं वो करते ज़रूर हैं, बहुत सी बातें ऐसी होती हैं जो हम कहते नहीं, पर करते हैं। आज यमुना जी की सफाई हो रही है, और सबसे बड़ी बात ये है कि 5 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने यमुना जी पर छठ पर्व बंद करवा दिया था, इस बार रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम यमुना जी पर धूमधाम से छठ मनाएंगे... जो भी वादा किया है, उसे पूरा करेंगे, ये मोदी की गारंटी है।
#मनोज तिवारी