देश में आज धनतेरस की धूम


नई दिल्ली, 18 अक्टूबर - आज यानी 18 अक्तूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन खरीदारी और पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ होती है। आज धनतेरस का पर्व विशेष रूप से शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस बार कई दुर्लभ योगों का संगम एक साथ हो रहा है, जो लंबे समय बाद बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन हंस राजयोग, त्रिग्रही योग, मंगल आदित्य योग, बुधादित्य योग, विपरीत राजयोग, केंद्र त्रिकोण राजयोग और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इन सभी योगों को समृद्धि और शुभ फल देने वाला माना जाता है। ऐसे में इस दिन की गई खरीदारी, निवेश और पूजा का विशेष महत्व रहेगा और इसे अत्यंत मंगलकारी माना गया है।

#देश