हॉकी इंडिया ने एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए टीम की घोषणा की
नयी दिल्ली, 10 नवंबर हॉकी इंडिया ने सोमवार को चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की।
विश्व कप की 20 सदस्यों वाली इस टीम में दो वैकल्पिक खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत टीम को जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल सी में रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत एक दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद तीन दिसंबर को जर्मनी और पांच दिसंबर को आयरलैंड के खिलाफ मैच होंगे। हर पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी, जो सात से 13 दिसंबर तक खेले जाएंगे।
#हॉकी इंडिया

