ओडिशा में कई स्थानों पर 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान दर्ज किया गया
भुवनेश्वर, 10 नवंबर ओडिशा में सोमवार को 10 से अधिक स्थानों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। इसी के साथ अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने यह जानकारी दी। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य का सबसे ठंडा स्थान कंधमाल जिले का उदयगिरि रहा, जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुलेटिन के अनुसार, कई स्थानों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया था। इनमें दाङ्क्षरगबाड़ी में 10 डिग्री सेल्सियस, फुलबानी में 11, चिपिलिमा में 11.8, सेमिलिगुडा में 12.2, राउरकेला में 12.5, क्योंझर में 13.8 और ढेंकनाल में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट का अनुमान लगाया है।

