ओडिशा: पुरी में भाजपा नेता संबित पात्रा ने एमपी खेल महोत्सव का किया उद्घाटन
पुरी (ओडिशा), 21 सितंबर - सांसद खेल प्रतियोगिता का आज से शुरु हो गया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पूरे भारत में होगा। इसी कड़ी में बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ओडिशा के पुरी में एमपी खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। एमपी खेल महोत्सव में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हम सभी सांसदों को आवाहन किया था की सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल प्रतियोगिता कराए। उनके निर्देशन में ही सभी संसदीय क्षेत्र में ये प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
#ओडिशा
# पुरी
# भाजपा
# संबित पात्रा
# एमपी खेल महोत्सव