ओडिशा: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके


 

भुवनेश्वर, 20 दिसंबर  ओडिशा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अंडे भी फेंके। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।     ओडिशा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रंजित पात्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर के पास धौली पहाड़ियों पर एक नाबालिग लड़की के साथ हाल में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में एजी स्क्वायर-राजभवन रोड पर मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास की ओर मार्च निकाला।  

#ओडिशा: मुख्यमंत्री आवास