बच्चे, परीक्षाओं की तैयारी शुरू करें ?

अब विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। विद्यार्थी परीक्षा के किस-किस प्रश्न का उत्तर कैसे लिखें? इस भय से भयभीत होते हैं। विद्यार्थी भय का अन्त करें और परीक्षा में सफलता अर्जित करें। विद्यार्थी इस प्रकार शार्टकट पढ़ाई भी कर सकते हैं।
भाग ‘अ’ की सबसे पहले तैयारी करें। इसमें अति लघु प्रश्न आते हैं। सभी पाठाें के भाग ‘अ’ में अ, ब, स, द कोष्ठक में से कोई एक भरना होता है और कुछ एक लाईन के भी प्रश्न आते हैं। शेष खाली जगह के भी होते है जो जल्दी याद होते हैं।
जब ये प्रश्न याद हो जाएं तो फिर खुद उनका उत्तर लिखकर उन्हें जांच करना चाहिए। इसे आपकी पढ़ाई की जांच व आंकलन हो जाएगा। परीक्षा हेतु आपको मदद मिलेगी।
पांच वर्षों के माडल पेपर या पेपरों को हल करना चाहिए। इन पेपरों में से भी कुछ प्रश्न अवश्य मिल जाते हैं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
अपने दोस्तों के बीच में जाकर प्रश्नोत्तर करें और खुद से भी आप प्रश्नोत्तर पूछें।
अपने आपको शिक्षक व विद्यार्थी दोनों मानकर एकान्त स्थान पर अध्ययन व अध्यापन का कार्य खुद घर पर करें।
स्कूल, कालेज में शिक्षकों से महत्वपूर्ण प्रश्नों पर टिक लगवा लें। उन्हें तो याद करे तथा साथ में शेष प्रश्नोत्तरों को भी याद करें।
सुबह जल्दी उठकर प्रश्नोत्तरों का दोहराव करें।
जो प्रश्न आपको पूर्ण याद हैं उन्हें पहले हल करें। बाद में अन्य प्रश्नों को हल करें। कोई भी प्रश्न छोड़कर कदापि न आएं।
अपनी लेखनी में सुधार करना चाहिए इस हेतु रोज़ाना एक पृष्ठ लिखना चाहिए।
जितना उत्तर पूछें उतना ही लिखें। ज्यादा न लिखें। 
समय अवधि का विशेष ध्यान रखें।
कापी पर पहले निर्देश अवश्य पड़ ले। 
(उर्वशी)

#बच्चे
# परीक्षाओं की तैयारी शुरू करें ?