भारत के लिए अच्छी खबर 1 गिगावाट का एक MoU एमग्रीन के साथ साइन हुआ है- सुरेश कुमार खन्ना
दावोस (स्विट्जरलैंड), 20 जनवरी - यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यूपी के लिए दावोस से लाए गए निवेश के बारे में कहा, "एक बहुत बड़ी उपलब्धि उत्तर प्रदेश और देश को मिली है। भारत के लिए ये अच्छी खबर है कि 1 गिगावाट का एक MoU एमग्रीन के साथ साइन हुआ है ये अपने आप में अद्भुत है क्योंकि हमारा जो लक्ष्य है कि 2030 में 6 गिगावाट का लक्ष्य हासिल करने का है हिंदुस्तान में वर्तमान में 1.6 गिगावाट इस समय है। जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है और उसका आधा उत्तर प्रदेश में है ये हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जो भी परिवर्तन किया जो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ विकास का पहिया तेजी से घुमाया। उसी का ये परिणाम है कि बड़े- बड़े निवेशक आज उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहा है ये 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपया का निवेश है ये अपने आप में मील का पत्थर साबित होगा।

