कोहरे की चादर में लिपटा गाजियाबाद, विजिबिलिटी हुई कम
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश),4 फरवरी : दिल्ली-एनसीआर समेत गाजियाबाद में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। गाजियाबाद की सड़कों से लेकर आसमान तक कोहरे की ऐसी सफेद चादर बिछी कि मानों शहर थम सा गया हो। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज 50 मीटर रह गई है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में ये वीडियो राजनगर एक्सटेंशन से है, जहां घना कोहरा छाया हुआ है।
#विजिबिलिटी

