मैं सवाल पूछता हूं तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि आप बार-बार सवाल क्यों पूछते हैं- टीका राम जुली
जयपुर, 19 फरवरी - राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता टीका राम जुली ने कहा कि आज तक कोई मंत्री एक भी घोषणा नहीं कर पाया है, की भी है तो वह पूरी नहीं हो पाई है। आज सुबह जब नोहर का एक मामला आया जिसमें बाईपास का निर्माण होना था... हमारे समय में बाईपास स्वीकृत हुआ, सड़क का काम शुरू हो गया। भू माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए उस पूरे बाईपास का रूट डायवर्ट कर दिया गया और ये कहा गया कि यहां पर लोगों को आपत्ति है। ये लोग विकास नहीं चाहते हैं केवल अपने लोगों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। आमेर के अंदर अचरोल सैटेलाइट अस्पताल की बात आई तो जिसे हमारी सरकार ने स्वीकृत किया था। इन लोगों ने इस अस्पताल को भाजपा की विधानसभा में शिफ्ट कर दिया। मैं सवाल पूछता हूं तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि आप बार-बार सवाल क्यों पूछते हैं। अब हम क्या सवाल भी न करें? आज युवा मामले और उद्योग को लेकर क्या स्थिति है? आप कहते हैं कि आपने 35 लाख करोड़ के MoU किए हैं लेकिन आपने नहीं बताया कि ये MoU कहां किए गए या किसके साथ किए गए। बेरोजगारी भत्ता तक समय पर नहीं दिया जा रहा है। मैं समझता हूं कि ये सरकार केवल गुमराह करने वाला काम कर रही है। विकास के नाम पर खोखले दावों के अलावा कुछ भी नहीं है।

