शुरू हुईं शिखर और सोफी की शादी की रस्में, गब्बर ने साझा की संगीत की तस्वीरें

नई दिल्ली, 19 फरवरी - पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को स्टार खिलाड़ी ने संगीत की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कीं। इनमें वह अपनी होने वाली पत्नी सोफी के साथ शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं।

#शिखर
# सोफी
# शादी