PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा से की मुलाकात 

दिल्ली, 21 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में शनिवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा का औपचारिक स्वागत किया गया। वे भारत के राजकीय दौरे पर आए हैं। राष्ट्रपति लूला को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
ब्राजील के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वागत किया। शुक्रवार को राष्ट्रपति लूला ने नई दिल्ली में ब्राजीलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी (एपेक्स) के पहले ऑफिस का उद्घाटन किया। 

#PM मोदी
# ब्राजील
# राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा