केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर दिया बयान 

नई दिल्ली, 21 फरवरी - केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा, "यह बदतमीजी की पराकाष्ठा थी। हमने सदन के अंदर और सदन के बाहर भी विपक्ष की भूमिका देख ली। ऐसा लगता है कि वे लोकतंत्र के स्थापित परंपराओं और नियमों का पालन नहीं करना चाहते। पहली बार देश में यह कार्यक्रम हो रहा है, यह हमारे देश के नौजवानों के कौशल, सामर्थ्य का पर्व है, विश्व के 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए हैं और एक अच्छी छवि लेकर वे जा रहे हैं। जहां एक तरफ इतनी सकारात्मक बात हो रही है, भारत के कई स्टार्टअप आगे आ रहे हैं। वहीं, देश के करोड़ों युवाओं को विपक्ष ने यह संदेश दे दिया कि आने वाले कई सालों तक वे सत्ता में नहीं आना चाहते क्योंकि विपक्ष की भी यह जिम्मेदारी होती है कि वे जनता को यह प्रदर्शित करें कि अगर हम सरकार में होंगे तो हम क्या करेंगे तो कोई अच्छे काम वे नहीं बता पा रहे और एक नकारात्मक स्थिति में फंस गए हैं। 

#केंद्रीय मंत्री
# जयंत चौधरी
# यूथ कांग्रेस