FEMA मामले में दिल्ली में ED ऑफिस पहुंचे उद्योगपति अनिल अंबानी

 

दिल्ली, 26 फरवरी  उद्योगपति अनिल अंबानी आज दिल्ली स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने उन्हें फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट यानि FEMA के तहत चल रही एक जांच के सिलसिले में अपने हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए बुलाया था। फिलहाल एजेंसी की ओर से मामले की जांच जारी है।

दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुख्यालय में उद्योगपति अनिल अंबानी मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए पहुंचे। ईडी ने उन्हें रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में समन भेजा था।

ED की कार्रवाई

जांच एजेंसी ने मुंबई के पाली हिल स्थित अंबानी के प्रतिष्ठित आवास 'एबोड' को अस्थायी रूप से जब्त कर दिया है। इस संपत्ति की कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी की स्पेशल टास्क फोर्स (मुख्यालय) ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की है। ईडी के अनुसार, इससे पहले इसी संपत्ति का एक हिस्सा, करीब 473.17 करोड़ रुपये के मूल्य का, पहले ही अस्थायी रूप से अटैच किया जा चुका था।

 

#FEMA