'मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम' हमारे लिए बहुत ही सुखद अनुभव है: रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम' पर कहा, "छोटे बालकों के लिए मॉर्निंग न्यूट्रिशन का ये अभियान दिल्ली में शुरू होने जा रहा है जिसमें सुबह के समय जब बच्चा घर से निकलकर स्कूल तक पहुंचता है, तब भी उसे पौष्टिक आहार मिल पाए अक्षय पात्र के साथ मिलकर दिल्ली सरकार के कुछ स्कूलों में इसका प्रयास किया जा रहा है। जो बालक स्कूलों जाते हैं, उनकी ऊर्जा शिक्षा में अच्छे से लगे, इसके लिए उनका पोषण बहुत आवश्यक है। मिड-डे-मील सरकार के द्वारा लगातार कई सालों से दिया जा रहा है परंतु सुबह के जिस पौषण की आवश्यकता महसूस की गई उसे अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर साकार करना हमारे लिए बहुत ही सुखद अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि हर बालक के लिए पोषण जरूरी है... ये बहुत सुंदर प्रयास है..."

