अजमेर, राजस्थान" भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातर युवाशक्ति को सशक्त कर रही है:मोदी

अजमेर, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातर युवाशक्ति को सशक्त कर रही है। 2 साल पहले तक राजस्थान से भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें चमकती रहती थी, आती रहती थी। अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। आज यहां इसी मंच से राजस्थान के 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इतिहास गवाह है मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी इसलिए मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं। ये घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है।"

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कभी कांग्रेस, INC इंडियन नेशनल कांग्रेस थी लेकिन अब INC नहीं बची है इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची है। आज वो INC के बजाय MMC बन गई है। MMC यानि मुस्लिमलीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।"

#भाजपा