भारतीय चालक दल सदस्य की मौ.त

नई दिल्ली, 2 मार्च - ओमान के मस्कट तट से करीब 52 समुद्री मील दूर एमकेडी व्योम नामक तेल टैंकर पर विस्फोटकों से भरी मानवरहित नाव से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय चालक दल सदस्य की मौत हो गई। 
ओमान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार हमले के बाद इंजन रूम में आग और विस्फोट हुआ। टैंकर पर मौजूद 21 अन्य क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। ओमान नौसेना जहाज टैंकर की निगरानी कर रहा है, जबकि भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है।

#भारतीय चालक दल सदस्य की मौ.त