इस्राइल का ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली पर हमले जारी
नई दिल्ली, 3 मार्च - इस्राइली सैन्य प्रवक्ता अविचाई अद्राई के अनुसार इस्राइल की वायु सेना ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली को निशाना बनाते हुए कई अभियान चला रही है। ईरान की सेना क्षमताओं को नष्ट कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में अद्राई ने कहा कि इस्राइली विमानों ने ईरान की रक्षा प्रणालियों, जिनमें रडार सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर शामिल हैं, का संचालन कर रहे कई कर्मियों को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राइल की वायु सेना ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण प्लेटफार्मों से जुड़े स्थलों पर भी हमला किया।
#इस्राइल
# ईरानी
# हवाई रक्षा प्रणाली

