ईरान में मृतकों की संख्या 1332 पहुंची

तेहरान, 6 मार्च - 28 फरवरी से शुरू हुई जंग का आत सातवां दिन है। ऐसे में रोजाना मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ईरानी रेड क्रिसेंट की रिपोर्ट के अनुसार अब तक अमेरिका और इस्राइल के हमलों में ईरान में कम से कम 1,332 लोग मारे गए हैं।  

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार इंडोनेशिया आज से ईरान से अपने नागरिकों को निकालना शुरू करेगा। अल जरीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि निकासी प्रक्रिया आज धीरे-धीरे शुरू होगी, और यह पहला चरण अजरबैजान के माध्यम से चलाया जाएगा 32 इंडोनेशियाई लोगों का पहला समूह सोमवार या मंगलवार को जकार्ता पहुंचने वाला है।

बता दें कि ईरान में कुल 329 इंडोनेशियाई नागरिक हैं, जिनमें से अधिकांश कोम शहर में छात्र हैं। मंत्रालय के अनुसार, लगभग पांच लाख इंडोनेशियाई लोग मध्य पूर्व के पूर्व के देशों में रहते हैं, लेकिन इंडोनेशिया सरकार फिलहाल इस क्षेत्र के अन्य देशों से लोगों को निकालने पर विचार नहीं कर रही है।

#ईरान