पंचकूला:इलाज के दौरान महिला की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

 

पंचकूला, 9 मार्च (उमा कपिल)- पंचकूला के सेक्टर 21 में प्राइवेट हॉस्पिटल अल्केमिस्ट में एक महिला की मौत के बाद मामला गरमा गया है। चंडीगढ़ सेक्टर 19 की रहने वाली सुदेश कुमारी को पेट के ट्यूमर के ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई।
महिला के पति प्रकाश सिंह ने हॉस्पिटल पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। पंचकूला सेक्टर 21 चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला पंचकूला सेक्टर 14 में हरियाणा बिजली विभाग के हेड ऑफिस में कर्मचारी थी। महिला को पेट में ट्यूमर होने के कारण ऑपरेशन के लिए अल्केमिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 हॉस्पिटल लाया गया है। परिवार ने मांग की है कि पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के बोर्ड की मौजूदगी में और वीडियोग्राफी के साथ किया जाए। दूसरी ओर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि ऑपरेशन ठीक से किया गया था।
 

#पंचकूला