हम हाउस और अपनी लीडरशिप को धन्यवाद देते हैं: गुरजीत सिंह औजला


नई दिल्ली, 17 मार्च- विपक्ष के 8 सांसदों का सस्पेंशन रद्द होने पर कांग्रेस MP गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हम हाउस और अपनी लीडरशिप को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने कल स्पीकर से इस बारे में बात की और यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि हम भी ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहते, लेकिन यहां सभी को अपनी बात कहने का हक है।

अगर आप विपक्ष के लीडर और लोकसभा के चुने हुए लीडर को भी बोलने नहीं देते, तो ऐसी स्थिति बनती है। उन्होंने आगे कहा कि हम भी कोई लिमिट पार करने से बचना चाहते हैं, लेकिन हाउस चलाने की मुख्य जिम्मेदारी रूलिंग पार्टी की है, प्लीज हमें हाउस में अपनी बात कहने दें, भले ही आप बाद में उन्हें मना कर दें।

#गुरजीत सिंह औजला