इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में लगी आग
मध्य प्रदेश: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। बचाव अभियान जारी है।इंदौर, मध्य प्रदेश: पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा, "...आग बड़ी तेजी से फैली। शुरुआती जांच के मुताबिक घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया और वहां से आग घर में फैल गई...घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया...घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है...3 लोगों को बचा लिया गया...घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का बिज़नेस करते थे..."
#इंदौर

